फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslims offered Eid namaz on road in presence of police in Meerut, Hindu leader Sachin Sirohi demanded action

ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 11 Apr 2024 05:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2024 05:07 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में ईद की नमाज पर पुलिस और नमाजियों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान नमाजियों ने 'अल्लाह हू अकबर' के जमकर नारे लगाए। उधर, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Muslims offered Eid namaz on road in presence of police in Meerut, Hindu leader Sachin Sirohi demanded action
मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सड़क पर ईद की नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस और नमाजियों के बीच नोंकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका तो लोग विरोध करने लगे। लोगों ने धार्मिक नारे भी लगाए। उधर, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने अगर सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वीडियो और फोटो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे जाएंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन ईद की नमाज को लेकर अलर्ट था लेकिन, जैसे ही ईद का समय हुआ तो शाही ईदगाह हाउसफुल होते ही नमाजी सड़क तक आ गए। भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया। लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने दिल्ली रोड पर बैरिकेडिंग करके भी भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ नमाजियों ने 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने नमाजियों के दरी सहित सड़क से हटाने की बहुत कोशिश की।

यह भी पढ़ें: Eid-Ul-Fitr: बेबस दिखा पुलिस-प्रशासन, मेरठ में सख्ती के बावजूद सड़क पर हुई ईद की नमाज

उधर, इस तरह सड़क जाम होने से हिंदू समाज में रोष है। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: EID 2024: धूमधाम से मनाई जा रही ईद, पश्चिमी यूपी में अकीदतमंदों ने अदा की ईद की नमाज, ड्रोन से हुई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed