फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diseases are caused by eating contaminated ... take care

दूषित खाने से होती हैं बीमारियां... रखें ध्यान

Wed, 10 Feb 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Diseases are caused by eating contaminated ... take care
दूषित खाने से होती हैं बीमारियां... रखें ध्यान
विज्ञापन

मेरठ। खाना बनाए जाने के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि दूषित खाने से बीमारियां होती हैं। व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को हापुड़ रोड के एक रेस्टोरेंट में कार्यशाला की जिसमें यह सलाह दी गई। कार्यशाला में दिल्ली से एक सलाहकार टीम भी आई हुई थी। ट्रेनर शांतुनू गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा संबंधी बारीकियों और खाद्य सुरक्षा व मानक कानून के बारे में चर्चा की और जानकारी दी। व्यापार करने के लिए एफएसएसएआई द्वारा लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता और लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को भी बताया। इस दौरान अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वामी नाथ आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ ऐसे खाद पदार्थ जिनकी मियाद 3 महीने रह रही हो, उनकी ऑनलाइन बिक्री पर रोक की तैयारी है। इस संबंध में अभिहित अधिकारी का कहना है कि शासन के जो भी निर्देश आएंगे उनका अनुपालन कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed