फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on the spread of Indianness in education

Meerut News: शिक्षा में भारतीयता के प्रसार पर किया मंथन

Sun, 07 Jun 2026 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 07 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the spread of Indianness in education
शिक्षण मंडल का प्रांतीय परिचायक वर्ग का संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। भारतीय शिक्षण मंडल मेरठ प्रांत का दो दिवसीय प्रांतीय परिचायक वर्ग रविवार को भराला स्थित एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संपन्न हुआ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जिलों से आए 50 से अधिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने वर्ग में भाग लेकर संगठन की कार्यपद्धति, उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर मंथन किया।

वर्ग का आयोजन 6 और 7 जून को किया गया। प्रतिभागियों का परिचय, प्रार्थना और उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान परिसर में शाखा का आयोजन हुआ, जिसमें व्यायाम और विभिन्न शारीरिक गतिविधियां कराई गईं। इसके बाद दिनभर विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। सत्रों का प्रमुख विषय शिक्षा में भारतीयता रहा। अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अमित दत्ता, अखिल भारतीय युवा आयाम संयोजक डॉ. अमित रावत तथा क्षेत्र संयोजक अनुज पाराशर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. दुश्यंत चौहान, प्रांत मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, प्रांत सहमंत्री डॉ. राजीव कुमार भारद्वाज, पीएन त्यागी की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय दृष्टि और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। परिचायक वर्ग के माध्यम से संगठन के विस्तार, शिक्षा संबंधी गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed