फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   direct air service for five city in meerut

पांच शहरों के लिए उड़ान भरेंगे मेरठवासी

Wed, 24 Mar 2021 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
direct air service for five city in meerut
पांच शहरों के लिए सीधी उड़ान भर सकेंगे मेरठवासी
विज्ञापन

मेरठ। रंगों के त्योहार से पहले मेरठवासियों को एक सुखद खबर मिल गई। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा मेरठ में आधुनिक एयरपोर्ट के विकास, संचालन और रखरखाव की सहमति के बाद यहां के लोग पांच शहरों के लिए सीधी उड़ान भर सकेंगे। इसमें लखनऊ, बरेली, आगरा, प्रयागराज और कानपुर शामिल किए गए हैं। इन सभी शहरों की उड़ान के लिए बोली मांगी गई है। मंगलवार को केंद्र सरकार के सचिव यूके भारद्वाज ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मेरठ एयरपोर्ट के विकास के बारे में जानकारियां दी हैं।
मेरठ की डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी उड़ान योजना स्कीम 4.1 में चयनित है। जिले में 46 एकड़ भूमि पर राज्य सरकार ने हवाई पट्टी का निर्माण कराया है। इसके विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा 86 एकड़ भूमि खरीदकर 2014 में एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को दी थी। राज्य सरकार मेरठ से 72 सीटर हवाई जहाज चलाने के लिए तैयार है। मेरठ से हवाई उड़ान की सबसे बड़ी बाधा अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर थी। कुछ दिन पहले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मेरठ से हवाई उड़ान के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। मेरठ से 72 सीटर विमान उड़ान के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा जा चुका है। इस राशि से मुख्य रूप से टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टॉवर निर्माण होना है।
विज्ञापन

फरवरी में प्रदेश सरकार के बजट सत्र से पहले प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मेरठ से जल्द हवाई उड़ान शुरू करने का आश्वासन दिया था। उस समय वर्तमान मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग की मुख्य जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जाता है कि मेरठ के हवाई अड्डे को कर्नाटक राज्य के बीदर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अब संयुक्त रूप से काम होगा
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा मेरठ एयरपोर्ट के विकास और अन्य कार्यो के लिए लिए सहमति देने के बाद अब राज्य सरकार, एएआई व दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड संयुक्त रुप से काम करेंगे।

- सुरेंद्र सिंह, कमिश्नर, मेरठ मंडल
------
केंद्र सरकार का एक और तोहफा
जिस कार्य की काफी समय से प्रतीक्षा थी, वह एक कदम आगे बढ़ गया है। अब तो निर्माण कार्य शुरू होने का ही इंतजार है। रैपिड रेल और एक्सप्रेसवे के बाद यह मेरठ के लिए केंद्र सरकार का एक और तोहफा है।
- राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed