फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dipute in statue instalation

मेरठ के कंकरखेड़ा में मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद, तनाव की स्थिति

Tue, 03 Sep 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
dipute in statue instalation
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा के पटेलपुरी में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया। एक समुदाय के युवक ने मूर्ति स्थापित करने का विरोध किया, इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मूर्ति विस्थापित कर रहे लोगों से पुलिस ने अनुमति के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि यहां पहले से ही मूर्ति स्थापित की जाती है। वहीं विरोध कर रहे लोगों ने बिना परमिशन के कार्यक्रम न होने देने की बात कही। इसके चलते पुलिस ने मूर्ति को वहां से हटवा दिया। लेकिन सोमवार सुबह फिर से लोगों ने मूर्ति रख दी। जिसके बाद फिर से तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थाने में युवक को दरोगा ने दी ‘थर्ड डिग्री’, हालत बिगड़ी, परिजनों का जमकर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की तो सभी मूर्ति स्थापित कराने पर सहमत हो गए। लेकिन पुलिस ने अनुमति लेने की बात कहकर मूर्ति वहां से हटवा दी और मौके पर दो सिपाहियों को भी तैनात कर दिया।

 

क्षेत्रीय पार्षद राजेश खन्ना का कहना है कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं है। सिर्फ एक युवक जो किसी अधिकारी के पास नौकरी करता है, उसे आपत्ति है। जल्द प्रशासन से अनुमति लेकर मूर्ति स्थापित की जाएगी। इंस्पेक्टर बीपी राणा ने बताया कि अनुमति लाना पर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed