{"_id":"68c829e74fd97ec05804f8a4","slug":"dharna-demonstration-against-irregularities-in-ration-shop-elections-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109669-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राशन दुकान के चुनाव में अनियमितता के विरोध में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राशन दुकान के चुनाव में अनियमितता के विरोध में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
सरधना। भाकियू अराजनैतिक ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। संवाद
सरधना। नंगला ऑर्डर में राशन की दुकान के चुनाव को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। भाकियू किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार को को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। इससे ग्रामीणों की भावना आहत हुई है। यूनियन ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक संबंधित डीलर को निलंबित किया जाए। साथ ही, उपजिलाधिकारी की निगरानी में दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की अपील की है।
वहीं, नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर किसान यूनियन अराजनैतिक ने नाराजगी जताई है। यूनियन के जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया के नेतृत्व में ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि दीपक सिनेमा के पीछे बनाई गई सड़क पर नालियों को स्लैब से ढक दिया गया है, जिससे उनकी सफाई संभव नहीं हो पा रही है। कालंद चुंगी क्षेत्र में ठेले वालों ने सड़क पर कब्जा कर लिया है, जिससे आमजन को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल देवी मंदिर और हनुमान मंदिर के आसपास भी है। नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। के लिए विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने तहसीलदार ज्योति को ज्ञापन सौंपा। धरने में जगमाल, राजन, सचिन, जनेशवर, संतरपाल, अक्षय, राजकुमार, रंजना, सतपाल, राजपाल, रामदास, रेखा, कलावती, गुड्डी, सचिन, हरेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।