फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devindry elected Mela secratry

देविंद्री रक्षाबंधन मेला सचिव चुनी गईं

Fri, 02 Aug 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Devindry elected Mela secratry
दौराला में नगर पंचायत की बोर्ड बैठक मे भाग लेते हुए सदस्य। - फोटो : LAWARD
लावड़। नगर पंचायत में रक्षाबंधन मेले को लेकर बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें देविंद्री को मेला सचिव बनाए जाने के प्रस्ताव पर सभासद दो फाड़ हो गए। यहां वोटिंग के बाद देविंद्री को ही मेला सचिव घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक मेला रक्षाबंधन 15 अगस्त से शुरू होगा। इसको लेकर नगर पंचायत में बोर्ड बैठक हुई। जिसमें चेयरपर्सन की ओर से ईओ सुधीर सिंह ने प्रस्ताव रखा। ईओ ने मेला सचिव के लिए देविंद्री के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में मौजूद छह सभासदों ने इस पर आपत्ति जाहिर की और मेला सचिव के लिए वोटिंग कराने का प्रस्ताव रखा। वोटिंग कराने के लिए सभी की सहमति हो गई। इसके बाद ईओ ने वोटिंग कराई। यहां देविंद्री के पक्ष में दस वोट पड़े जबकि शर्मिष्ठा के पक्ष में मात्र सात वोट आए। जिसके चलते देविंद्री को मेला सचिव चुना गया। उपसचिव पद पर मुजाहिद को चुनाव हुआ। वोटिंग में सांसद और विधायक प्रतिनिधि के शामिल होने पर दूसरे धडे़ के छह सभासदों ने इसका विरोध किया। इसके बाद सभी की सहमति और एक्ट के मुताबिक सांसद और विधायक से ईओ ने बातचीत करने के बाद उन्हें वोटिंग में शामिल कराया। सांसद प्रतिनिधि के रूप में डॉ. दीपचंद और विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने वोट डाला। जिसके बाद देविंद्री की जीत आसान हो गई। बताया कि देविंद्री को चेयरपर्सन अनीसा हारुन ने मेला सचिव बनाने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाई थी। हालांकि छह सभासदों के विरोध के बाद वोटिंग कराई गई।
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कस्बे में नाली, खड़ंजों और तालाबों के सुधार के लिए दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। इसके बाद यह तय किया गया कि 15 अगस्त को मेला रक्षाबंधन के शुभारंभ होगा। इसका उद्घाटन विधायक ठाकुर संगीत सोम करेंगे। मेले का समापन 24 अगस्त को होगा। मेले में रागिनी, कव्वाली, मुशायरा और जागरण का आयोजन कराया जाएगा। चार अगस्त को मेले के लिए जमीन और लाइट के ठेके छोड़े जाएंगे। बैठक में सभासद मनोज गोयल, राजीव, कमल किशन, गुलफाम, आसिफ, अतीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
मेला सचिव को लेकर नगर पंचायत में वोटिंग कराई गई है। वह नियम के मुताबिक हुई है। इस वोटिंग में सांसद और विधायक प्रतिनिधि का एक्ट के मुताबिक वोट डलवाया गया है। वोटिंग के आधार पर मेला सचिव देविंद्री को चुना गया है। वहीं, मेले और कस्बे के विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई है। -सुधीर सिंह, ईओ नगर पंचायत लावड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed