फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devar raped woman at muzaffarnagar, threatened

पति दवाई लेने गया था, देवर ने बंदूक की नोक पर भाभी से किया जबरन बलात्कार

Wed, 25 Apr 2018 12:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 25 Apr 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Devar raped woman at muzaffarnagar, threatened
फाइल फोटो

पीड़ित महिला ने बताया कि पति दवाई लेने के लिए घर से बाहर गए थे, उसी समय देवर जबरन घर में घुस गया और डरा धमका कर बदतमीजी करने लगा। फिर बंदूक दिखाकर जबरन बलात्कार किया और धमकी देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। भोपा थाना क्षेत्र में देवर ने बंदूक से गोली मारने की धमकी देते हुए डरा धमका कर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। कुछ ग्रामीणों ने मामला झूठ बताते हुए थाने पर हंगामा करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच पड़ताल करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र एक गांव निवासी ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह गांव में ही एक डॉक्टर के यहां दवाई लेने के लिए गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को अकेली देखकर उसका छोटा भाई उसकी पत्नी के कमरे में घुस आया और उसे बदनीयती से दबोच लिया, जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसने बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर किसी से घटना के बारे में जिक्र किया तो वह पति और पत्नी को जान मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : किशोरी को अकेली देख बिगड़ी नीयत, जबरन बलात्कार, पंचायत ने सुनाया अजब फरमान

उधर, रात में ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे। इन ग्रामीणों ने घटना को झूटी बताते हुए थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देकर शांत किया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed