Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dev utthan ekadashi

Meerut News: देवउठनी एकादशी पर शहर में हुए 600 से अधिक विवाह

Fri, 20 Nov 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
dev utthan ekadashi
- चार माह बाद योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को शहर में मांगलिक आयोजन हुए। चार माह की चातुर्मास अवधि के बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागे। इसके साथ ही विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर शहर में 600 से अधिक विवाह समारोह आयोजित हुए।
विवाह मंडपों, बैंक्वेट हॉल और अन्य आयोजन स्थलों पर सुबह से देर रात तक सगाई से लेकर विवाह तक के कार्यक्रम चले। मंदिरों में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सनातनी परिवारों में परंपरागत तरीके से देव उठान की पूजा हुई। घरों में भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवताओं का पूजन कर दीप प्रज्वलित किए गए। ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय और अन्य समाज ने अपनी परंपराओं के अनुसार पूजन किया।
विज्ञापन

मौसमी फल और मिष्टान्न का भोग लगाकर ज्ञात-अज्ञात पूर्वजों को समर्थन किया गया। लोगों ने उठो देव जागो का स्मरण कर खुशियां मनाईं। शहर के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भक्ति का माहौल रहा। कहीं भजन-कीर्तन हुए तो कहीं तुलसी-शालिग्राम विवाह के आयोजन किए गए। पूरे दिन धार्मिक स्थलों से लेकर घरों तक भगवान विष्णु के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed