फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Despite raids in seven states, the police have come up empty-handed and have now reached Mumbai.

Meerut News: सात राज्यों में दबिश के बावजूद पुलिस के हाथ खाली, अब मुंबई पहुंची

Mon, 02 Mar 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Despite raids in seven states, the police have come up empty-handed and have now reached Mumbai.
मेरठ। आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ के गहने ठगी के मामले में पुलिस ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, बिहार, वेस्ट बंगाल छह राज्यों में दबिश दी है। दस संदिग्धों से पूछताछ की है लेकिन अभी तक ठग गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है। अब पुलिस टीम मास्टरमाइंड पंकज भारद्वाज, कृष्णा तिवारी की तलाश में मुंबई पहुंची है।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यह पुष्टि कर दी है कि वारदात को वाराणसी व अन्य शहरों में ठगी कर चुके गिरोह ने अंजाम दिया है। हिसार निवासी पंकज भारद्वाज ठगी का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा वेस्ट बंगाल के कृष्णा तिवारी, सचिन झुनझुनवाला को भी पुलिस तलाश रही है। पंकज भारद्वाज ने ज्वेलर्स तन्मय को कॉल कृष्णा नाम से कॉल कर एक करोड़ के गहने खरीदने के लिए अपने भतीजे को भेजने के लिए कहा था।
विज्ञापन

आरोपी का कथित भतीजा रघुनंदन ज्वेलर्स पर पहुंचा था। इसके बाद पंकज को ही व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर गहने पसंद कराए गए थे। भगवान बुक डिपो के संचालक प्रवीण शर्मा के एक करोड़ रुपये तन्मय को देने के बाद कथित भतीजा गहने लेकर चला गया था। कथित भतीजे की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली हुई। इसके बावजूद उसकी पहचान नहीं हो पाई है। विभिन्न थानों की पुलिस और यक्ष एप की मदद से उसकी जानकारी जुटाई गई है लेकिन उसका न तो सुराग लगा है न ही आपराधिक इतिहास मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे हुई थी वारदात

18 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र के आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स के संचालक तन्मय अग्रवाल को कृष्णा नाम के शख्स ने दिल्ली का आभूषण कारोबारी बताकर कॉल किया। कृष्णा ने तन्मय को एक करोड़ के आभूषणों का ऑर्डर दिया गया। कृष्णा नामक व्यक्ति ने अपने कथित भतीजे को भेजकर गहने पसंद कराए। इसी दौरान वहां भगवान बुक डिपो के संचालक प्रवीण शर्मा अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। प्रवीण शर्मा ने अपनी पत्नी से एक करोड़ रुपये मंगाकर तन्मय को दिए। जैसे ही कथित भतीजा गहने लेकर निकला तो दोनों कारोबारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। तन्मय का कहना था कि उसने गहनों के बदले रुपये लिए जबकि प्रवीण शर्मा का कहना है कि उन्हें बैंक नीलामी की संपत्ति खरीदनी थी। वह अपने परिचित पुष्पेंद्र के कहने अपनी फर्म के खाते में रुपये जमा करने के लिए रघुनंदन ज्वेलर्स पर आया था।


आरोपियों की तलाश में टीम दूसरे राज्यों में दबिश रही है। आरोपियों के संपर्क में रहे कई लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed