फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Departmental investigation started of Subhash Chand of Sarurpur police station

सरूरपुर थाने के दरोगा सुभाष चंद की विभागीय जांच शुरू

Wed, 29 Sep 2021 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Departmental investigation started of Subhash Chand of Sarurpur police station
सरूरपुर थाने के दरोगा सुभाष चंद की विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन

मेरठ। कुख्यात उधम सिंह के मामले में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड हुए दरोगा सुभाष चंद के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। दरोगा पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं, गैर हाजिर पुलिस वालों की लिस्ट भी एसएसपी ने मांग ली है।
दस साल से जेल में बंद शातिर अपराधी उधम सिंह की जमानत सरूरपुर थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद की लापरवाही के चलते होनी बताई जा रही है। एसपी देहात की रिपोर्ट पर एसएसपी ने सोमवार दरोगा सुभाष को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। बैंक कर्मियों से रंगदारी मांगने के मामले में उधम सिंह के दोबारा से जेल में जाने के बाद दरोगा की जांच शुरू हुई थी।
विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, दो साल से गैरहाजिर सिपाही अमित कुमार की बर्खास्तगी की रिपोर्ट एसएसपी द्वारा भेजी गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गैर हाजिर पुलिस वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। तीन दिन से ज्यादा गैर हाजिर होने पर उक्त पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस वालों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिजेंद्र के घर की कुर्की वारंट लेने की तैयारी
मेेेरठ। भ्रष्टाचार के आरोप में नामजद इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा की गिरफ्तारी वारंट के बाद पुलिस ने कुर्की वारंट लेने की तैयारी कोर्ट से कर दी है। इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अभी लगी हुई है। सदर बाजार थाने के हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को 31 अगस्त को रिश्वत लेते हुए पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा था। जिसके बाद सदर थाने के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा और हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया था। कांस्टेबल जमानत पर है, जबकि इंस्पेक्टर अभी फरार है। इंस्पेक्टर एक ट्रक चोरी के फर्जी मुकदमे की जांच कर रहे थे। आरोप है कि इसी मामले में इंस्पेक्टर ने रुपये लिए थे। इस प्रकरण की जांच सीओ क्राइम संजीव दीक्षित कर रहे है। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इंस्पेक्टर के घर की कुर्की वारंट लिया जाएगा। वहीं, इंस्पेक्टर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed