फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi ulema angry over statement of BJP legislator

बीजेपी विधायक के विवादित बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा

Thu, 12 Apr 2018 11:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 12 Apr 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Deobandi ulema angry over statement of BJP legislator
फाइल फोटो

राजस्थान के अलवर से बीजेपी विधायक बनवारी लाल सिंघल के मुसलमानों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर देवबंदी उलेमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलेमा का कहना है कि बीजेपी का बयान मुल्क की हिंदू मुस्लिम एकता को तोड़ने वाला और नफरत को बढ़ावा देने वाला है। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार को करना चाहिए कि वे बीजेपी विधायक के बयान का संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 

विज्ञापन


सोमवार को दारुल उलूम फारुकिया के मोहतमिम मौलाना नूरुलहुदा कासमी ने कहा कि आरएसएस, बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन लगातार इस्लाम और मुसलमानों को साजिश के तहत निशाना बनाने का काम कर रहे हैं। इन दलों के नेता सच से आंख चुराकर मुसलमानों पर अनर्गल आरोप लगाते हुए गलत बयानबाजी कर रहे हैं जिससे मुल्क में नफरत का माहौल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक, बहुविवाह और हलाला मुसलमानों के धार्मिक मामले हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें : विवादित कलेंडर से आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, कहा- मुस्लिम धर्म स्वीकार करें हिंदू
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी विधायक बनवारी लाल सिंघल ने हिंदू परिवारों से अपील की है कि मुसलमानों को अपने घर में न घुसने दें। क्योंकि मुस्लिम आमतौर पर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहते हैं। साथ ही कहा कि मैं किसी मुस्लिम को न ही अपने घर आने देता हूं और न ही अपने कार्यालय में। यहां तक की मैं उनका वोट भी नहीं मांगता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed