{"_id":"60b7bfade3ff345c1c78d07d","slug":"deoband-three-and-a-half-months-after-sterilization-the-woman-became-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद : नसबंदी के साढ़े तीन माह बाद महिला हुई गर्भवती, शिकायत पर अभद्रता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद : नसबंदी के साढ़े तीन माह बाद महिला हुई गर्भवती, शिकायत पर अभद्रता
Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
सार
जानकारी होने पर सहारनपुर के एक न्यूज चैनल सहित स्थानीय मीडियाकर्मी पहुंचे तो सीएचसी में तैनात अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
नसबंदी फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में नसबंदी कराने के साढ़े तीन माह बाद एक महिला गर्भवती हो गई। शिकायत लेकर महिला सीएचसी पहुंची तो स्टाफ ने उसे वापस लौटा दिया। इतना ही नहीं मामले में कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ सीएचसी के एक अधिकारी व स्टाफ ने जमकर बदसलूकी की। जिसके चलते उन्होंने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश से की है।
नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पिछले वर्ष 15 अक्तूबर को देवबंद के सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराई थी। सीएचसी से इसका प्रमाणपत्र भी जारी किया गया था। महिला ने बताया की कुछ दिन पहले उसने जांच कराई तो पता चला कि साढ़े तीन माह की गर्भवती है।
आरोप है की जब वह शिकायत लेकर सीएचसी पहुंची तो यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उपचार के लिए उससे पैसे की मांग की गई। जिसके चलते वह वापस देवबंद सीएचसी पर पहुंची। जहां इंचार्ज सहित स्टाफ ने उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी होने पर सहारनपुर के एक न्यूज चैनल सहित स्थानीय मीडियाकर्मी पहुंचे तो सीएचसी में तैनात अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की। बाद में मीडिया कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी विधायक को दी गई।
पत्रकारों ने इस पर रोष जताया है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज ने मीडियाकर्मी व महिला के साथ अभद्रता किए जाने से इंकार किया है। साथ ही कहा की महिला की जांच कराई जाएगी। इसके बाद डॉ. इंद्राज की ओर से सहारनपुर से आए मीडियाकर्मी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।