{"_id":"d6cccbeada3c0b333b18b801dfaad473","slug":"dengue-fever-meerut-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के गांव में बुखार का कहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के गांव में बुखार का कहर
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना के फफूंडा गांव को जानलेवा बुखार ने गिरफ्त में ले लिया है। पंद्रह दिनों में यहां सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 800 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सरकारी अस्पतालों से लोगों का विश्वास उठ चुका है। जिसके चलते मरीजों को मेरठ, हापुड़ व आसपास के क्षेत्रों के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू बुखार से कोई मौत मानने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
इन पंद्रह दिनों में गांव में ओमकार (50) पुत्र मूलचंद, ज्ञानेंद्र (37) पुत्र महेंद्र, सरदारी (45) पुत्र कालू, हर्ष (15) पुत्र रतन, मोनिका (18) पुत्री सोहनपाल, अरविंद (22) पुत्र सुरेंद्र जाटव और राम सिंह (60) पुत्र लखीराम की बुखार से मौत हो चुकी है। गांव का कोई ऐसा घर नहीं, जहां परिवार का कोई सदस्य बुखार से पीड़ित न हो। बुखार यहां महामारी की तरह फैल रहा है।
विज्ञापन
पीएचसी पर नहीं दवाईयां
फफूंडा निवासी सपा नेता संजय गुर्जर ने बताया कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पीएचसी है। समय पर चिकित्सक के न पहुंचने और अस्पताल पर उचित दवाईयां न होने के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। जिससे गांव में पंद्रह दिन में सात मौत हो चुकी हैं। बुखार शुरू होते ही परिजन मरीज को लेकर शहर की ओर भाग रहे हैं। जहां चिकित्सक ग्रामीणों को लूट रहे हैं। वहीं, फफूंडा व आसपास के गांवों में झोलाछाप चिकित्सक एक-एक दिन में 500 से ज्यादा मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन
बकरी का दूध 200 रुपये किलो
डेंगू बुखार में बकरी का दूध कारगर होने की चर्चाओं के बीच 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं, कीवी फल के दाम भी आसमान पर हैं।