फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstrated skills in painting competition

Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में कौशल का प्रदर्शन किया

Mon, 29 Sep 2025 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated skills in painting competition
मवाना- कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत : संस्था
मवाना। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत सोमवार को कृषक इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व संचालन रसायन प्रवक्ता संजीव कुमार ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो तीन वर्गों जूनियर, सीनियर व सामान्य वर्ग में आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने विकसित भारत विषय पर रचनात्मकता और कला कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने रंगों के माध्यम से भारत के प्रगतिशील स्वरूप, तकनीकी विकास, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसी अवधारणाओं को चित्रों में अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अमित गुप्ता, अरविंद, रूपा कुमारी, निकहत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed