फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demanded Rs 20 lakh from dealer at meerut,

यूपी: चिट्ठी भेजकर मांगी 20 लाख की रंगदारी, दहशत में व्यापारी का परिवार

Sun, 06 May 2018 05:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 06 May 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
demanded Rs 20 lakh from dealer at meerut,
रंगदारी मांगने के बाद किठौर थाने पहुंचे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

जेल में बंद कुख्यातों मोनू व सुमित जाट के नाम से एक व्यापारी के पास चिट्ठी भेजकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है। इस धमकी भरे पत्र के साथ 315 बोर का कारतूस भी भेजा गया है। व्यापारी का परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन


मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र के प्रीत विहार निवासी विपिन कंसल पुत्र हरि प्रकाश कंसल किठौर क्षेत्र के हसनपुर गांव में बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं। विपिन ने बताया कि शनिवार को वह अपने मकान पर थे। दुकान पर उनका बेटा निकुंश उर्फ निक्कू था। शाम करीब 5:30 बजे काले रंग की स्पेलेंडर बाइक पर एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और नौकर भूषण निवासी अमरपुर को बुलाकर उससे व्हाइट सीमेंट के बारे में पूछा। तभी वह नकाबपोश भूषण को एक लिफाफा देकर वहां से यह कहकर निकल गया कि इसे विपिन कंसल को दे देना। 
विज्ञापन


भूषण ने यह लिफाफा निकुंश को दिया तो उसे खोलते ही निकुंश के होश उड़ गए। लिफाफे में पत्र के साथ 315 बोर का जिंदा कारतूस था। जानकारी पर विपिन भी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने तीन दिन के अंदर 20 लाख रुपये न देने पर बेटों को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऋषि प्रधान, महावीर प्रधान, रामवीर खटाना, राम अवतार अग्रवाल, विनोद कंसल, जयवीर, संदीप, करण गुर्जुर, बाबू कंसल, अंशु, जितेंद्र गुप्ता आदि पीड़ित के साथ पुलिस से मिले। किठौर एसओ प्रमोद गौतम के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के बाहर लगाना लाल कपड़ा
चिट्ठी में धमकी दी गई कि अगर वह अपने बेटे रोहित और निक्कू की सलामती चाहता है तो तीन दिन में पैसा भेज देना। पैसा गांव के बाहर एक प्लांट के पास गड्ढे में रखने की बात भी लिखी है। पुलिस को न बताने की बात कही। दुकान के बाहर लाल कपड़ा लगाने की बात कही, ताकि वह समझ जाए कि पैसा मिल जाएगा।

पढ़ें : सपा शासन में सांप्रदायिक कारणों से हुए पलायन पर योगी सरकार ने मांगी रिपोर्ट

रंगदारी मांगने वाला अनाड़ी 

demanded Rs 20 lakh from dealer at meerut,
फाइल फोटो

कुख्यातों के नाम से रंगदारी मांगने का सिलसिला जनपद में चल रहा है। बडे़ अपराधी का नाम लेकर व्यापारियों को धमकी दी जाती हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रंगदारी मांगने वाला बदमाश लोकल है। वह अनाड़ी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उसे नहीं मालूम कि दोनों कुख्यात अलग-अलग जेलों में बंद हैं। 20 लाख की धमकी भरी चिट्ठी मोनू जाट और सुमित जाट के नाम से आई है। लेकिन शायद चिट्ठी भेजने वाले बदमाश को पता नहीं कि मोनू जाट बागपत की जेल में और सुमित जाट डासना गाजियाबाद की जेल में काफी दिनों से बंद है। पुलिस अफसरों के अनुसार चिट्ठी भेजने वालों को किठौर की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी है। क्योंकि उसने चिट्ठी में लिखा कि रंगदारी का पैसा कहां पहुंचाना है। उसने व्यापारी विपिन कंसल के घर के बारे में भी लिखा कि वह चिट्ठी वहां भी भेज सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सवाल उठता है आखिर व्यापारी से कौन रंगदारी लेना चाहता है। 

पहले भी हो चुकी वारदात 
मोनू जाट के नाम से सिविल लाइन क्षेत्र में एक डेयरी संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। दहशत बैठाने के लिए उसकी डेयरी पर हवाई फायरिंग भी हुई थी। क्राइम ब्रांच व सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। जिसमें एक सिंगर था, जिसने पैसे की जरूरत के लिए रंगदारी मांगी थी। इससे पहले सरूरपुर में मोनू जाट के नाम से रंगदारी मांगी गई थी। उसमें भी पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। जिनका कुख्यातों से कोई लेना देना नहीं था। 

कुख्यातों के नाम से चिट्ठी और एक कारतूस भेजा गया है। व्यापारी की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगाए हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस टीम को लगाया है। -राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed