Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to set sugarcane price at Rs 600 per quintal

Meerut News: गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की मांग

Thu, 05 Nov 2026 04:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to set sugarcane price at Rs 600 per quintal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (धनसिंह कोतवाल) के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को अपर मंडलायुक्त अम्बरीश बिंद से मुलाकत कर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। इसमें आगामी पेराई सत्र 2026-27 का गन्ना मूल्य 600 प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की। कहा कि क्योंकि एथेनॉल नीति के कारण चीनी के दाम बढ़े हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि भविष्य में भी पर्ची आने से पहले ही गन्ने का रेट घोषित करने की स्थायी नीति बनाई जाए, नहीं तो किसान आने वाले समय में बिना रेट तय किए गन्ना मिलों को गन्ना नहीं देगा। गन्ना पर्ची को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जाए, ताकि किसानों में असमंजस की स्थिति न बने, समय पर गन्ना मिल पहुंचे और किसान अगली फसल समय से तैयार कर सके। गन्ना किसानों के बॉन्ड की व्यवस्था हर साल की पैदावार के अनुसार हो, न कि जमीन के क्षेत्रफल के अनुसार। किसानों को आगामी बुआई के लिए आ रही समस्याओं का समाधान हो और खाद की टोकन व्यवस्था को समाप्त किया जाए। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष नितेश पवार, जिलाध्यक्ष गौरव गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, फरदीन पहलवान, आशीष चौधरी और पाटू तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed