{"_id":"6ae60c841eaf83ec3a074e60","slug":"demand-raised-for-constructing-eight-sluice-gates-instead-of-six-at-the-diversion-farmers-create-an-uproar-meerut-news-c-73-1-mtd1001-109289-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डायवर्जन पर छह के बजाय आठ कुलाबे बनाने की मांग, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डायवर्जन पर छह के बजाय आठ कुलाबे बनाने की मांग, किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
चौड़ाई 18 से बढ़ाकर 25 फीट करने पर दिया जोर, गन्ने से लदे वाहनों को मोड़ने में होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। अकबरपुर सादात में रजबहे के लेफ्ट माइनर पर बन रहे डायवर्जन में छह के बजाय आठ कुलाबे बनाने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को हंगामा किया। किसानों ने डायवर्जन की चौड़ाई भी 18 से बढ़ाकर 25 फीट करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि गन्ना पेराई सत्र में संकरे रास्ते से गन्ने से लदे ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकालने में परेशानी होगी। इससे जाम और हादसों का खतरा बना रहेगा।
अकबरपुर सादात के पास पीडब्ल्यूडी की ओर से डायवर्जन का निर्माण कराया जा रहा है। किसानों के अनुसार, इसकी चौड़ाई करीब 18 फीट रखी जा रही है और पानी की निकासी के लिए छह कुलाबे बनाए जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि मवाना शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर गन्ना लेकर जाने वाले भारी वाहनों को इसी रास्ते से गुजरना होगा। ऐसे में डायवर्जन की कम चौड़ाई और मोड़ के कारण वाहनों को निकालना मुश्किल होगा। किसानों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण में बदलाव की मांग की। पीडब्ल्यूडी अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने फोन पर चौड़ीकरण का आश्वासन दिया।
सिंचाई विभाग के अभियंता राहुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर चौड़ाई बढ़ाने और डायवर्जन मजबूत कराने का भरोसा दिया। मवाना शुगर मिल के अधिकारी सुधीर कुमार और नीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान रोहताश कुमार, दीपक प्रधान, सतवीर भाटी, पप्पू, टीटू, अर्पित, ओमकार और आरिफ सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --