फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demand of protection

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

Sun, 14 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
demand of protection
मवाना में आंगनबाड़ी कार्यकर्तायूनियन की प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों को झूठा बताकर पुलिस से शिकायत - फोटो : MAWANA
मवाना। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष ने एक कार्यकर्ता पर धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंची और थाना प्रभारी से शिकायत की। वहीं, दूसरे पक्ष की गुलप्रभा ने भी आरोपों को झूठा बताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष सायमा जमीर ने बताया कि कुछ दिन पहले ब्लॉक अध्यक्ष पद पर तैनात एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था। वह शुक्रवार को किसी काम से गांव भैंसा जा रही थी। वहां उक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात थी। आरोप है कि उसने अपने भाइयों से गोली लगवा देने की धमकी दी। जिससे पीड़ित डरी सहमी है। पीड़ित प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची और शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई। उधर, दूसरे पक्ष की गुलप्रभा ने भी आरोपों को खारिज करते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed