फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for making a perfect state in workshop

वर्कशॉप में उठी उत्तम प्रदेश बनाने की मांग

Sat, 08 Feb 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for making a perfect state in workshop
वर्कशॉप में उठी उत्तम प्रदेश बनाने की मांग
विज्ञापन

सरधना। नगर में शुक्रवार को अलग राज्य उत्तम प्रदेश बनाने की मांग को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा आयोजित कार्यशाला में सरकार से अलग प्रदेश उत्तम प्रदेश बनाए जाने की मांग की गई। संचालन कर रहे रिहान मलिक ने बताया कि विश्व में सबसे महंगा न्याय पश्चिम उत्तर प्रदेश में मिलता है। पश्चिम उत्तर

प्रदेश में न तो एनआईटी है और न एम्स है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतेंद्र सिंह ने बताया कि 15 यूनिवर्सिटी में से मात्र तीन यूनिवर्सिटी ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हैं। साथ ही तीस मेडिकल कॉलेज में से मात्र तीन मेडिकल कॉलेज पश्चिम उत्तर प्रदेश में हैं। रिजवान ने बताया कि आज जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश दुनिया के पांचवें बड़े देश के बराबर है। अंकुर शर्मा ने बताया कि अलग हुए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश हो या महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात हो। आज ये विकसित राज्यों में शामिल हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह पश्चिम यूपी को अलग प्रदेश उत्तम प्रदेश केरूप में राज्य बनाएं। जब एक करोड़ की जनसंख्या का उत्तराखंड, ढाई करोड़ की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो 25 करोड़ का उत्तम प्रदेश क्यों नहीं बन सकता है। इस मौके पर अनज मंजूर, नितिन तिलक, राम गुर्जर, शम्मी, परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed