फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for CBI, NIA investigation into Deepak murder case, Yagya, Havan performed on first death anniversary

Meerut News: दीपक हत्याकांड की सीबीआई, एनआईए जांच कराने की मांग, प्रथम पुण्यतिथि पर यज्ञ, हवन किया

Thu, 28 Sep 2023 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for CBI, NIA investigation into Deepak murder case, Yagya, Havan performed on first death anniversary
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। ग्राम खजूरी निवासी दीपक हत्याकांड के एक वर्ष बाद परिजनों ने परीक्षितगढ़ मेरठ मार्ग स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के सामने भूमि में टेंट लगाकर प्रथम पुण्यतिथि मनाई, जिसमें सरधना गुरुकुल की बालिकाओं ने यज्ञ व हवन कराया। इस दौरान त्यागी भूमिहार ब्राह्मण सेवा समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने शासन प्रशासन से दीपक हत्याकांड की सीबीआई व एनआईए जांच कराने की मांग की। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व ग्राम खजूरी निवासी दीपक त्यागी (22) पुत्र धीरेंद्र की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद दीपक की कटी गर्दन बरामद करते हुए हत्यारोपियों को जेल भेज दिया था। बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज के समीप खाली पड़ी भूमि पर टेंट लगाकर दीपक की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई, इसमें सरधना गुरुकुल की बालिकाओं के साथ आर्य समाज के विनय सरस्वती ने हवन व यज्ञ संपन्न कराया। लोगों ने मृतक दीपक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान त्यागी भूमिहार ब्राह्मण सेवा समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि पीड़ित परिवार ने अपने पुत्र की आत्मा की शांति के लिए हवन-यज्ञ कराया लेकिन पुलिस प्रशासन ने गांव के 46 लोगों पर मुचलका पाबंद कर दिया। इतना ही नहीं मृतक के पिता धीरेंद्र के साथ परीक्षितगढ़ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया, जिसकी शिकायत एसएसपी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इंसाफ मिलना दूर की बात है। दीपक की पुण्यतिथि में किसी भी हिंदू संगठन या भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री तक ने पहुंचना गवारा नहीं समझा। भाजपा सरकार की करनी व कथनी में फर्क है। लोकसभा में भाजपा के एक सांसद ने मुस्लिम सांसद पर धार्मिक टिप्पणी की लेकिन भाजपा सरकार कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुण्यतिथि में लोगों को नहीं पहुंचने दिया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने दीपक हत्याकांड के सही खुलासे के लिए सीबीआई व एनआईए जांच की मांग की है।


इस दौरान सचिन सिरोही, कुलदीप त्यागी किसान संगठन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश त्यागी उर्फ पीलू, प्रतीक कपूर जिला मंत्री राष्ट्रीय हनुमान दल, चंदन सिंह बालियान जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन, भूमिहार त्यागी के जिलाध्यक्ष विक्रांत त्यागी, मनीष पहलवान ने भी विचार रखते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। संचालन विनय सरस्वती ने किया। इस दौरान मोहित त्यागी, हरिओम त्यागी, राजेश त्यागी, सचिन त्यागी, प्रमोद त्यागी, निशांत त्यागी, अनुभव, रोहित त्यागी, मयंक त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान परीक्षितगढ़ पुलिस के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed