फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for Asad's remand to recover Rihan's body

रिहान के शव की बरामदगी के लिए असद की रिमांड की मांग

Sat, 19 Jul 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for Asad's remand to recover Rihan's body
सरधना। नवाबगढ़ी में तंत्र क्रिया के नाम पर दो मासूमों उवैश और रिहान की नृशंस हत्या के मामले में अभी तक इनमें से एक बच्चे का शव बरामद नहीं हो पाया है। इससे पीड़ित परिजन गहरी पीड़ा में हैं। शुक्रवार को मृतक रिहान के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी तांत्रिक असद को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ करने की मांग की, ताकि शव बरामद हो सके और वह अपने बच्चे का अंतिम संस्कार कर सकें। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने रिहान की हत्या करना स्वीकार किया है, लेकिन शव की बरामदगी अब तक न होना बेहद दर्दनाक और असहनीय है। उन्होंने कहा कि रिहान की मौत से जो घाव मिला है, उससे कहीं ज्यादा पीड़ा इस बात की है कि उन्हें अपने बेटे के अंतिम दर्शन तक नहीं हो सके। परिजनों की मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द रिमांड पर लिया जाए और सख्ती से पूछताछ की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और मासूम का अंतिम संस्कार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी असद अभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसकी हालत सामान्य होने पर उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी और शव की तलाश को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed