फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for action against those running the conversion network

धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 03 Aug 2025 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those running the conversion network
फलावदा। हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों ने देश में धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने वाले छांगुर जैसे बड़े अपराधी, दूसरी ओर देश में बढ़ती आबादी व जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदुओं की सुरक्षा व भारत विकास के समृद्धि के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार सैनी, शिवम्, विशाल, गौरव, अंकुर, बिट्टू ,नितिन, अश्विनी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मेरठ के नेतृत्व में छह सूत्रीय मांगों जनसंख्या नियंत्रण कानून, छांगुर व उसके गुर्गों पर रासुका के तहत कार्रवाई, जिहादियों को फांसी देने, गोकशी करने वाले का एनकाउंटर आदि मांगों को लेकर विशाल कुमार नागर महामंत्री, अंकित कुमार, बिट्टू, अश्वनी आर्य, अश्वनी, पिंकू, रितिक, ललित, अर्जुन, शिवम, राहुल, अंश, गोलू, सौरभ, आकाश, निशांत, अंकुर, हिमांशु, गौरव, मयंक, लक्की, तरुण, यश आदि कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed