फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deliberations on giving Vedic Mathematics national recognition

Meerut News: वैदिक गणित को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर मंथन

Wed, 07 Oct 2026 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on giving Vedic Mathematics national recognition
सीसीएसयू में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की बैठक में पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

20 विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वैदिक गणित को भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षा तक पहुंचाने के लिए बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंथन हुआ। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित बैठक में विशेषज्ञों ने वैदिक गणित के पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, शोध और प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने पर जोर दिया।
न्यास के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ए. विनोद ने कहा कि वैदिक गणित भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसे आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने की जरूरत है। क्षेत्रीय संयोजक डॉ. शिवराज सिंह ने बताया कि सीसीएसयू में वैदिक गणित के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के अनुभवों को दूसरे विश्वविद्यालयों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। प्रोफेसर डॉ. मुकेश ने कहा कि वैदिक गणित विद्यार्थियों में गणना कौशल के साथ तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने में सहायक हो सकता है। मेरठ प्रांत के वैदिक गणित संयोजक डॉ. ब्रह्मपाल ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में भी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। क्षेत्रीय संयोजक प्रबंधन शिक्षा डॉ. वीरेंद्र तिवारी ने वैदिक गणित को शिक्षा और प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में सीसीएसयू से वैदिक गणित के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर चुके करीब 20 विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। मेरठ प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अनिल मलिक और संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा में वैदिक गणित की भूमिका पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed