{"_id":"68d9818fb9e62e8585078704","slug":"delhi-police-nabs-drug-peddler-from-salawa-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109858-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिल्ली पुलिस ने सलावा से मादक पदार्थ के सौदागर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिल्ली पुलिस ने सलावा से मादक पदार्थ के सौदागर को दबोचा
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस को भनक नहीं, सलावा में ऑनलाइन ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क सक्रिय
सरधना (मेरठ)। दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में दबिश देकर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी अनित के मकान से लगभग 37 किलो सफेद रंग का मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपी पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में युवाओं को मादक पदार्थ सप्लाई करता है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक दिन पूर्व दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी करते हुए दो युवकों को घेरा गया था। उनमें से एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा भाग गया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने सलावा निवासी अपने साथी अनित का नाम उजागर किया, जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह दबिश दी।
दिल्ली पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से सलावा गांव में एक मकान में दबिश दी और फरार चल रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया। दबिश के दौरान मकान से करीब 37 किलो सफेद रंग का मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क ऑनलाइन माध्यम से काम करता है और उत्तराखंड से माल लाकर एनसीआर में सप्लाई करता है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी व बरामद माल कर आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई। इस मामले में थाना अंबेडकर नगर, दिल्ली में पहले ही मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सलावा गांव से एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
स्थानीय पुलिस की अनदेखी पर उठे सवाल, लंबे समय से चल रहा था तस्करी का धंधा
सरधना। बताया जा रहा है कि सलावा गांव में मादक पदार्थों की तस्करी का यह कारोबार लंबे समय से सक्रिय था, लेकिन स्थानीय पुलिस की आंखों के सामने होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब जब दिल्ली पुलिस ने बाहरी राज्य से आकर कार्रवाई की है, तो थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियां पहले से ही देखी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने कभी गंभीरता से जांच नहीं की। तस्कर के यहां से भारी मात्रा में नशे की बरामदगी इस बात का संकेत है कि यह कोई अचानक शुरू हुआ धंधा नहीं था, बल्कि संगठित रूप से लंबे समय से संचालित हो रहा नेटवर्क था।
अब जब यह मामला उजागर हो चुका है, स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब जब यह मामला उजागर हो चुका है, स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है।