फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Police discovered bodies of BSP leader's wife and daughters, read the full news at a glance

दिल्ली पुलिस ने नदी से खोज निकाले बसपा नेता की पत्नी व बेटियों के शव, एक नजर में पढ़ें पूरी खबर

Tue, 23 May 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 23 May 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police discovered bodies of BSP leader's wife and daughters, read the full news at a glance
नदी से खोज निकाले बसपा नेता की पत्नी व बेटियों के शव

दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर समेत परिवार के छह लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने दौराला क्षेत्र से महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद कर लिए। हत्यारोपी ने शवों को जमीन में गाड़ दिया था। इस दौरान भारी संख्या में वहां लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


बुराड़ी थाना क्षेत्र में 20 मई को प्रॉपर्टी डीलर मुन्नवर हसन की उसके ही साथी शाहिद खान उर्फ बंटी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने शक होने पर बंटी को हिरासत में लिया तो उसने ऐसा खुलासा किया कि पुलिस के भी होश उड़ गए। उसने मुन्नवर हसन के एक माह पहले गायब परिवार के 5 लोगों की हत्या करना भी कबूला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक के दो बेटे आकिब व साकिब के शवों को दिल्ली के ही एक मकान से बरामद किया। जबकि आरोपी ने मुन्नवर की पत्नी सोनिया उर्फ इसरत व उसकी दो बेटियों आरजू व अर्शी के शवों को दौराला क्षेत्र में काली नदी के किनारे गाड़ने की बात बताई थी। इस पर दिल्ली पुलिस ने रविवार रात दौराला क्षेत्र के गांव समौली में दबिश देकर हत्याकांड में शामिल जुल्फिकार पुत्र सलीम, फिरोज पुत्र शब्बीर को हिरासत में ले लिया था, जबकि दो अन्य आरोपी वाजिद पुत्र जहीर व राजा मौके से फरार हो गए थे। दिल्ली पुलिस तभी से यहां डेरा डाले है।

विज्ञापन

तीन घंटे चली खुदाई

Delhi Police discovered bodies of BSP leader's wife and daughters, read the full news at a glance
हत्यारोपी की निशानदेही पर मिले शव

मंगलवार सुबह करीब दस बजे दिल्ली पुलिस की एएसपी इंद्रा राठौर, इंस्पेक्टर रविकांत, एसआई अमित कुमार, प्रदीप, पंकज, सरधना तहसील के नायब तहसीलदार हौरी सिंह, मुख्य आरोपी शाहिद खान उर्फ बंटी व उसके साथी जुल्फिकार व फिरोज को लेकर अख्त्यारपुर की काली नदी के घाट पर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर पुलिस टीम ने टेंट लगाकर खुदाई शुरू कराई। लगभग तीन घंटे तक चली खुदाई के बाद पुलिस ने छह फीट गहरे गड्ढे से मां और दोनों बेटियों के शवों को बरामद कर लिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चारो तरफ से टेंट लगाकर किया कवर
अख्त्यारपुर गांव स्थित काली नदी के घाट पर मां-बेटियों के शवों को बरामद करने के लिए पुलिस ने चारों ओर से टेंट लगाकर कवर कर लिया था। इसके बाद खुदाई शुरू कराई। इस दौरान अंदर किसी भी मीडिया कर्मी व ग्रामीण को वहां नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed