फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway will now start in June says nitin gadkari

अब जून में शुरू होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, परिवहन मंत्री ने किया एलान

Fri, 26 Feb 2021 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 06:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway will now start in June says nitin gadkari
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए अभी जून तक का इंतजार करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को सड़क ढांचा के बारे में आयोजित वेबिनार में अधिकारियों को को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह घोषणा की।  

विज्ञापन


उन्होंने साफ कर दिया है कि रेलवे की देरी के कारण भारत के पहले 14 लेन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का जून में लोकार्पण किया जाएगा। अभी डासना से यूपी गेट के 19 किमी में रेलवे ओवरब्रिज का कार्य बचा है। इस 14 लेन के हिस्से में रेलवे को गर्डर का कार्य करना है। इस गर्डर के कार्य को 9 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा में भी इस कार्य के अधूरा होने के चलते लोकार्पण की तिथि एनएचएआई को नहीं मिल सकी थी। एक्सप्रेसवे के चौथे चरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। डासना आरओबी का कार्य भी एक-दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


32 किमी के इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सभी अन्य कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कार्य के पूरा होने के बाद ही लोकार्पण करना चाह रहे हैं।

ये हैं चरण :
पहला चरण - हजरत निजामुद्दीन से यूपी गेट, 8 किमी - पूर्ण
दूसरा चरण- यूपी गेट से डासना, 19 किमी - कार्य जारी
तीसरा चरण - डासना से हापुड, 22 किमी - पूर्ण
चौथा चरण - डासना से मेरठ, 32 किमी- कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed