फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway: Phase 5 work start, 300 crores will be spent

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: पांचवे चरण का काम शुरू, खर्च होंगे 300 करोड़

Mon, 04 Apr 2022 11:36 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 AM IST
सार

-शाकरपुर से जैनुद्दीनपुर तक 14 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे से मिलेगी शहर को राहत
-खानपुर गांव में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने एनएचएआई अफसरों की मौजूदगी में किया शुभारंभ

विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway: Phase 5 work start, 300 crores will be spent
पांचवे चरण का उद्घाटन करते सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण के निर्माण कार्य का शुभारंभ खानपुर गांव में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। सांसद ने करीब 300 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को 2024 तक लक्ष्य के अनुसार ही पूरा करने करने के निर्देश एनएचएआई अफसरों को दिए। पांचवे चरण के इस 14 किमी लंबे हिस्से का निर्माण हापुड़ रोड पर शाकरपुर से जैनुद्दीनपुर तक किया जाना है। इसके बाद हापुड़ रोड से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सीधे जुड़ जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर : पति ने पहले पत्नी की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर
विज्ञापन


दो साल बाद शास्त्रीनगर, जागृति विहार, ग़ढ़ रोड और बिजनौर से आने वाले वाहन दिल्ली रोड पर जाने के बजाय सीधे हापुड़ रोड के लिंक से ही सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाएंगे। मेरठ से गाजियाबाद तक इस चरण में 12 गांवों की जमीन आ रही है। इसमें मेरठ के नौ और गाजियाबाद के तीन गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के शुभारंभ के समय भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, अमित शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, हर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।  

2010 में हुआ था 4 गांवों का जमीन अधिग्रहण 
वर्ष 2010 में चंदसारा, खानपुर, नंगला, सलेमपुर गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया गया था। चार गांवों में लगभग 90 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया। इसमें सलेमपुर में एक हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर, चंदसारा में 600 रुपये प्रति वर्ग मीटर और खानपुर, नंगला में मात्र 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर का चार गुना और उसके साथ ब्याज मिलाकर मुआवजा दिया गया। अब किसान सलेमपुर के समान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब गौतमबुद्धनगर में 24 गांवों की एक बेल्ट बनाकर एकसमान मुआवजा दिया गया है। इसी आधार पर तीन किमी की परिधि में सलेमपुर, खानपुर, नंगला और चंदसारा आ रहे हैं। इनका भी एकसमान मुआवजा होना चाहिए। 

किस गांव में क्या है मुआवजे की दर ( रुपये प्रति वर्ग मीटर)
नरहेड़ा - 5280, सलेमपुर - 5280, ढिकोली - 3900, घोसीपुर - 5500, शाकरपुर - 9800, चंदसारा - 3150, खानपुर और नंगला पातू - 2566

यह भी पढ़ें: मेरठ में सेहत से खिलवाड़: बिना डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन के चल रहीं थी पैथोलॉजी लैब, 4 लैब हुईं सील, दो को नोटिस

तीन गांवों के किसानों ने किया विरोध
नंगलापातू, खानपुर, चंदसारा, सलेमपुर के किसानों ने विरोध करते हुए समान मुआवजे की मांग एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) अधिकारियों के सामने रखी। इस पर सांसद ने पहले सांसद वापस जाने लगे लेकिन बाद में नंगलापातू के ग्राम प्रधान उदयवीर ठाकुर के अनुरोध पर उन्होंने कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद सांसद ने किसानों से विस्तार से बात की। किसान मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना था कई बार जिलाधिकारी, कमिश्नर स्तर पर वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। किसानों में शिवानंद मास्टर, यतेंद्र कुमार त्यागी, वेदप्रकाश, आदेश त्यागी, राकेश प्रधान आदि शामिल रहे।  

पुलिस को संभालनी पड़ी व्यवस्था
सांसद द्वारा निर्माण कार्य की शुरुआत न करने के कहने के बाद एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य की शुुरुआत कराई गई। इस पर दूसरे पक्ष ने नाराजगी जाहिर की। इस पर आपस में कहासुनी हो गई। इस मामले को मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाकर शांत कराया। 
 
अब लाभ देना संभव नहीं

समान मुआवजा संभव नहीं है। अगर किसानों को कोई आपत्ति है तो वह कोर्ट जाकर अपनी बात बताएं। इसमें एनएचएआई अब कुछ नहीं कर सकता है - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed