फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway: No worried about life, thirty thousand people are breaking rules every day

Delhi-Meerut Expressway: जुर्माने का डर न जान की फिक्र, मेरठ में 30 हजार लोग रोज तोड़ रहे नियम

Wed, 24 Aug 2022 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Aug 2022 11:03 AM IST
सार

मेरठ में कैमरों से ई-चालान भी होने लगे हैं पर जुर्माने की भी शायद कम ही लोगों को फिक्र है। यहां तकरीबन 30 हजार लोग प्रतिदिन ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं। ऐसे में मेरठवासियों को यातायात नियम तोड़ने पर प्रतिदिन औसतन तीन करोड़ जुर्माना भरना होगा।

विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway: No worried about life, thirty thousand people are breaking rules every day
चालान काटती ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर के अधिकांश लोग सड़क पर निकलते वक्त जान हथेली पर रखते हैं। आईटीएमएस की रिपोर्ट के मुताबिक पांच दिन में शहर के सिर्फ आठ चौराहों पर ही 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने यातायात नियम तोड़े हैं। कैमरों से ई-चालान भी होने लगे हैं पर जुर्माने की भी शायद कम ही लोगों को फिक्र है। वहीं दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर आलम यह है कि यहां बाइक सवारों का 20-20 हजार रुपए का चालान भी कट रहा है।

विज्ञापन


तेजगढ़ी, गांधी आश्रम, हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क, जेल चुंगी, कमिश्नर आवास चौराहा और  डिग्गी तिराहा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक  तिराहा, आईटीएमएस यानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नगर निगम में बने कंट्रोल रूम से जुड़ गए हैं। इस कंट्रोल रूम को लखनऊ से भी जोड़ा गया है। सभी चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे लगे हैं। कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन आईटीएमएस चौराहों पर ही औसतन 30 हजार वाहन चालक यातायात नियम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की नहीं बनी आईडी, जारी नहीं हो सके चालान
आईटीएमएस चौराहों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान जारी करने का कार्य ट्रैफिक पुलिस को सौंपा गया है। कंट्रोल रूम में ट्रैफिक पुलिस तैनात भी कर दी गई है, लेकिन अभी तक चालान जारी करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की आईडी नहीं बनी है। इस कारण मंगलवार को आईटीएमएस कंपनी के कर्मचारी की आईडी से ही केवल एक चालान जारी किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों की आईडी बनायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में चोरी
आईटीएमएस के कंट्रोल रूम में लगे आठ एसी से शुक्रवार को चोर ने सामान चोरी कर लिया था। सोमवार की शाम कंपनी ने एसी ठीक कराए और चोर ने सोमवार रात को दो एसी से फिर कॉपर का पाइप चोरी कर लिया। चोर बार-बार कैमरे में कैद हो रहा है।

यह भी  पढ़ें: मेरठ में फिर काटी गर्दन: निजामुद्दीन पर धारदार हथियार से हमला, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खौफनाक है वारदात

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : बाइक सवारों का 20-20 हजार का चालान काटा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के चालान का अभियान यातायात पुलिस ने मंगलवार को भी चलाया। दूसरे दिन 80 वाहनों के चालान काटे गए। दो दोपहिया वाहन चालकों पर 20-20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने कुल 1.60 लाख रुपये वसूले।

टैफिक पुलिस के टीएसआई निमेश कुमार ने बताया की एसपी टैफिक के निर्देश पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दोपहिया,तिपहिया वाहनों के खिलाफ रोजाना अभियान चलेगा। मेरठ के रहने वाले सुमित कुमार की अपाचे बाइक का 20 हजार रुपये का चालान काटा, वहीं मुजफ्फरनगर निवासी स्पलेंडर बाइक सवार अनुज चौधरी का 20 हजार रुपये का चालान काटा है। 

लांघ रहे लालबत्ती, नहीं देखते जेबरा लाइन : शहर के आठ चौराहों पर पांच दिन मे जिन डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने यातायात नियम तोड़े हैं उनमें से 66 फीसदी लालबत्ती के बावजूद निकलते चले गए। करीब 24 फीसदी ने जेबरा लाइन से आगे जाकर वाहन रोका। वहीं दस फीसदी लोग विपरीत दिशा में वाहन चलाते हुए देखे गए।

लोगों को जागरूक करेंगे
शीघ्र ही स्कूली छात्र-छात्राओं की मदद से यातायात नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जाएगी। चौराहों पर प्रचार सामग्री भी लगायी जाएगी। - अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता नगर निगम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed