फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway: Fee Plaza will start in a week, Transport Ministry has given permission for fee at seven places

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा शुल्क प्लाजा, परिवहन मंत्रालय ने सात स्थानों पर शुल्क के लिए दी अनुमति

Wed, 01 Dec 2021 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Dec 2021 12:49 AM IST
सार

परिवहन मंत्रालय ने सात स्थानों पर शुल्क प्लाजा के लिए मंजूरी दे दी है। बुधवार या गुरुवार को एनएचएआई शुल्क की दरें जारी कर देगी। सात महीनों से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों को अब शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway: Fee Plaza will start in a week, Transport Ministry has given permission for fee at seven places
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सात महीनों से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों को अब शुल्क देना होगा। एक सप्ताह में शुल्क वसूली शुरू कर दी जाएगी। परिवहन मंत्रालय ने सात स्थानों पर शुल्क प्लाजा के लिए मंजूरी दे दी है। बुधवार या गुरुवार को एनएचएआई शुल्क की दरें जारी कर देगी। एक्सप्रेस वे पर सरायकाले खां, इंदिरापुरम, डूंडाहेड़ा, डासना, रसूलपुर सिकरोड, भोजपुर, काशी पर शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए किलोमीटर के अनुसार परिवहन विभाग ने अनुमति दी है। 

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली की ओर यात्रा करने पर काशी शुल्क प्लाजा से प्रवेश करने के बाद छह निकासी द्वार मिलेंगे। पहला भोजपुर, दूसरा रसूलपुर सिकरोड, तीसरा डासना, चौथा डूंडाहेड़ा, पांचवां इंदिरापुरम, छठा सरायकाले खां होगा। अप्रैल में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की औपचारिक शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ:  स्क्रैप व्यापारी का घर में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने आगरा में परिजनों को दी सूचना 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर काशी शुल्क प्लाजा पर पाथवे कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी ने शुल्क प्लाजा पर तैयारियों को पूरा कर लिया है। फास्टैग से चलने वाली प्रक्रिया के बावजूद कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है, जिससे शुरुआत में वाहन चालकों को दिक्कतें न हों। 

अगले महीने होगा औपचारिक लोकार्पण
वहीं, शुल्क प्लाजा शुरू होने के बाद एनएचएआई की ओर से औपचारिक लोकार्पण की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ दौरा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री मेरठ को कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दे सकते हैं। इसमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास, खेल विवि का शिलान्यास आदि प्रोजेक्ट की सौगात मिलने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed