फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi man reach police station in Meerut on the news of his wife second marriage

जिस युवती से भागकर की कोर्ट मैरिज, उसके निकाह की खबर पर दौड़ा युवक, ससुराल पहुंचा तो सामने आया सच

Tue, 18 Feb 2020 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Feb 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Delhi man reach police station in Meerut on the news of his wife second marriage
थाने में कोर्ट मैरिज के कागज दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे दौराला थाने में एक अनोखा मामाला सामने आया। यहां क्षेत्र निवासी एक युवती ने दिल्ली निवासी अपने मौसेरे भाई से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन


इसके बाद युवती के परिजन उसे समझाबुझाकर अपने साथ ले आए और रीति रिवाज के साथ दोनों का निकाह कराने की बात कही। लेकिन सोमवार को परिजनों ने युवती का निकाह कहीं और करा दिया।
विज्ञापन


पत्नी के दूसरे निकाह की सूचना पर युवक दिल्ली से दौड़कर ससुराल पहुंच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी तो दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आई जहां पूरी कहानी का सच सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इसी साल 20 जनवरी को रुहासा गांव निवासी एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते अपने मौसेरे भाई के साथ घर से चली गई थी। उसी दिन युवती ने युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी।

परिजनों द्वारा जानकारी लगने पर 27 जनवरी को दोनों का निकाह कराने की बात कहकर युवती को अपने साथ गांव ले आए। युवती के परिजनों ने सोमवार को तेहरे भाई के साथ उसका निकाह करा दिया। 

पत्नी के दूसरे निकाह की जानकारी लगते ही दिल्ली निवासी युवक दौड़ता हुआ ससुराल पहुंचा और युवती पर अपना हक जताया। युवक थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी कहानी बताई। युवक ने पुलिस को कोर्ट मैरिज के कागज भी दिखा।

इस पर पुलिस युवती के ताऊ, चाचा और पिता को हिरासत में ले लिया। युवती को भी बयान के लिए थाने बुलाया गया। जहां पूछताछ के दौरान युवती के परिजनों ने ही सारी सच्चाई उगल दी। 

पुलिस के मुताबिक युवती के परिजन उसकी कोर्ट मैरिज के खिलाफ थे। वह मौसेरे भाई से उसकी शादी नहीं कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने युवती के दूसरे निकाह की कहानी बना डाली और आस पड़ोस में अफवाह फैला दी।

फिलहाल थाने में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया। वहीं युवती के परिजन भी कोर्ट मैरिज करने वाले युवक से ही निकाह करने पर राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed