फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of two from eating sweet, two injured, kohram in family

जहरीली मिठाई खाने से दो सगी बहनों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Mon, 26 Feb 2018 01:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 26 Feb 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Death of two from eating sweet, two injured, kohram in family
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला

यहां मिठाई खाने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बहन व भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


यूपी के बिजनौर में मंगला मुखी की दी मिठाई खाने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बहन व उसकी भाभी गंभीर रूप से बीमार हो गई। बीमार महिला व किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मिठाई में जहर देकर जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कर दो मंगलामुखी को गिरफ्तार किया है। 

किरतपुर के मोहल्ला अहमदखेल निवासी अतीक का नगीना में रहने वाला भाई लियाकत मंगलामुखी है। बढ़ापुर के रहने वाली मंगलामुखी शबनम व लियाकत में इलाके के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में समझौता हो गया। दोनों आपस में बातचीत करने लगे।
विज्ञापन


पढ़ें : दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

Death of two from eating sweet, two injured, kohram in family
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

लियाकत के भाई अतीक के परिजनों के मुताबिक मंगलामुखी शबनम ने लियाकत को एक मिठाई का डिब्बा दिया था। लियाकत ने मिठाई का डिब्बा अपने भतीजे अतीक के पुत्र वकील को दे दिया था। शनिवार रात अतीक की तीन पुत्री 20 साल की रिजवाना, 18 साल की गुलफ्ता, 16 साल की अफसा व अतीक बहू शाहना ने मिठाई खा ली। मिठाई खाने के बाद परिजनों की हालत बिगड़ गई। सभी को पेट में तेेज दर्द के साथ उल्टी दस्त शुरू हो गए। गुलफ्ता ने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया।

इससे परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। परिजन बाकी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने रिजवाना की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान रिजवाना की मौत हो गई।

वहीं लियाकत ने मंगलामुखी शबनम और उसके साथियों के खिलाफ जहर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शबनम और उसके एक साथी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, किरतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मंगलामुखी के दो गुटों में विवाद की बात सामने आ रही है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed