फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of the couple and the child from the flyover

दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

Wed, 21 Feb 2018 06:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 21 Feb 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Death of the couple and the child from the flyover
विलाप करते परिजन और दंपति व बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद से लौटते समय अगवानपुर फ्लाईओवर से गिरकर खाईखेड़ा निवासी दंपति और उनके एक साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि उनकी बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग में फंसकर लटक गई। घटना की सूचना पर मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पढ़ें : शादी वाले घर में मातम... दो चचेरे भाइयों की मौत से कोहराम
विज्ञापन


बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी भूदेव सिंह का 33 वर्षीय पुत्र राजीव बाइक से पत्नी नीरू और एक साल के पुत्र काव्य के साथ मुरादाबाद के एक अस्पताल में भतीजे के यहां पैदा हुए पुत्र को देखने गया था। तीनों मंगलवार शाम को बाइक से गांव लौट रहे थे। मुरादाबाद के अगवानपुर में फ्लाईओवर पर किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तीनों से नीचे गिर गए, जबकि उनकी बाइक रेलिंग में फंसी रह गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस तीनों को मुरादाबाद के अस्पताल में लेकर पहुंची, लेकिन वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। उनके पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के तीनों के शवों को गांव ले आए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed