फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death, jam and vandalism of a young man returning after seeing off his sister

Meerut News: बहन को विदा करा लौट रहे युवक की मौत, जाम और तोड़फोड़

Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Death, jam and vandalism of a young man returning after seeing off his sister
गढ़ रोड पर स्कूटी स्लिप होने के बाद अज्ञात वाहन से कुचलकर गई जान
विज्ञापन

आठ किलो मीटर तक दोनों तरफ लंबा जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर गोकुलपुर में बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुरलीपुर निवासी 19 वर्षीय आकाश तोमर की मौत हो गई। आकाश तोमर दोपहर को बहन को शादी के बाद विदा कर वापस घर लौट रहा था। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए रात दस बजे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। परिजन देर रात तक मुआवजे की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान लोग आठ किलो मीटर तक दोनों तरफ लंबा जाम लगा गया। लोगों ने पैंठ हटाने की भी मांग रखी। पुलिस ने पौने दो घंटे रात 12:45 मिनट पर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

आकाश तोमर किराए पर गढ़ रोड स्थित फूलबाग काॅलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। दोपहर को चचेरी बहन खुशी की शादी मुरलीपुर गांव में थी। शाम को छह बजे खुशी की विदाई हो गई थी। जिसके बाद गांव से रिश्तेदार और परिजन अपने-अपने घर जाने लगे। आकाश तोमर स्कूटी से अपने फूलबाग काॅलोनी स्थित घर पर जा रहा था। जैसे ही गोकुलपुर के पास पहुंचा तो उसकी स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे वह बीच सड़क पर गिर गया। इस दौरान अज्ञात वाहन से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अस्पताल भी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। चार वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगा दिया। दोनो ओर से कई किलो मीटर लंबा जाम लग गया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मुआवजा दिलाने की भी मांग रखी है। पुलिस से भी काफी देर तक नोकझोंक होती रही। क्यूआरटी टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित परिवार की मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article