{"_id":"645d583fa1f722c74d097907","slug":"deadly-attack-on-rakesh-tikaits-brother-in-law-condition-critical-meerut-news-c-72-1-smrt1019-558-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राकेश टिकैत के समधी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राकेश टिकैत के समधी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। क्षेत्र में जिटोली फाटक के पास देर रात भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के समधी सुंदर सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित हाथ और पैर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सरधना रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक हाईवे स्थित जिटोली गांव निवासी सुंदर सिंह भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के समधी हैं। उनके बेटे शुभम ने बताया कि उनके पिता सुंदर सिंह देर रात बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी बीच, जिटोली फाटक के पास पहले से मौजूद एक युवक ने उनके पिता पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सिर, हाथ और पैर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह फोन कर घटना की जानकारी दी।
बाद में भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर दौड़े। परिजनों ने घायल सुंदर सिंह को सरधना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आशंका जताई कि हमलावर हत्या के इरादे से आए थे। एक सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक पर सवार चार युवक कैद हुए हैं। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने कहा कि अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच भी की जा रही है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई की जाएगी।