फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of youth found lying in sugarcane field, not identified

Meerut News: गन्ने के खेत में पड़ा मिला युवक का शव, शनाख्त नहीं

Sat, 18 Nov 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found lying in sugarcane field, not identified
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में गन्ने के खेत में शुक्रवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इसका पता चलने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लाल मोहम्मदपुर गांव के मुख्य मार्ग एक किसान ने खेत में युवक का शव देखा। किसान ने ग्रामीणों को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ पहुंची। ग्रामीणों और राहगीरों ने युवक के बारे में जानने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, पुलिस ने छानबीन कर युवक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की जेब की तलाशी ली, मगर जेब से भी कुछ नहीं मिला। युवक के यहां शव मिलने के संभावित कारणों को जानने का प्रयास किया। इस मामले में सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि शव की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed