{"_id":"668a3c15c69a130f23043193","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-with-his-throat-cut-in-a-drain-in-nauchandi-police-station-area-in-meerut-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला कटी लाश मिली: मेरठ के भवानी नगर के नाले में पड़ा मिला शव, पहचान करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला कटी लाश मिली: मेरठ के भवानी नगर के नाले में पड़ा मिला शव, पहचान करने में जुटी पुलिस
Sun, 07 Jul 2024 12:26 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:26 PM IST
सार
भवानी नगर नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक का गला धारदार हथियारों से काट रखा था। शव मिलने से आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने आकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित नाले में एक युवक का गला कटा शव मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन और नोचंदी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। नौचंदी थाने में मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, भवानी नगर नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक का गला धारदार हथियारों से काट रखा था। शव मिलने से आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने आकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई।
विज्ञापन
नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर महेश राठौर का कहना है कि नाले में मिले युवक की उम्र करीब 28 साल है। शव की पहचान नहीं हुई है युवक के गले में चोट के निशान है युवक के शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन