फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter-in-law accused of killing grandson, complaint lodged

Meerut News: पुत्रवधू पर पोते को मारने का आरोप, तहरीर दी

Fri, 06 Dec 2024 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law accused of killing grandson, complaint lodged
मवाना। मवाना खुर्द निवासी महिला ने पुत्रवधू पर 5 दिसंबर को पोते को कोई पदार्थ देकर जान से मारकर दफनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से पोते के शव को कब्र से निकलवाकर डाॅक्टरी परीक्षण कराकर पुत्रवधू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसके बेटे की शादी मोहल्ला तिहाई निवासी युवती से हुई थी। पुत्रवधू को पांच बच्चे पैदा हुए। तहरीर में आरोप लगाया कि पुत्रवधू के किसी से संबंध थे। इसके चलते उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसके बेटे को जहर देकर 2022 में मार डाला। बेटे के शव को दफनाने के दिन पुत्रवधू अपने भाइयों के साथ चली गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता अभी बेटे का गम भुला भी नहीं पाई थी कि उसे बृहस्पतिवार को पता चला कि एक पोते को पुत्रवधू ने कोई जहरीला पदार्थ देकर जान से मार दिया और रात में ही दफना दिया। इसकी सूचना तक उसे नहीं दी गई। महिला ने आशंका जताई कि पुत्रवधू अन्य बच्चों को भी न मार दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में पोते के शव को कब्र से निकलवाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर दोषी पुत्रवधू और उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा शेष बच्चों की सुपुर्दगी दिलाए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed