{"_id":"602d69968ebc3ee91e1cbadc","slug":"darbar-yatra-city-news-mrt5258813133","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम दरबार यात्रा का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम दरबार यात्रा का स्वागत किया
विज्ञापन
श्रीराम दरबार यात्रा का स्वागत किया
मेरठ। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में श्रीराम छत्र शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रीराम नाम प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। 10 डोलों की अगुवाई में श्रीराम दरबार यात्रा में मां सरस्वती, राधा कृष्ण जी का डोला आकर्षण का केंद्र रहा।
शहर सराफा बाजार में शोभायात्रा का शुभारंभ मनीष शर्मा ने किया। यात्रा में सबसे आगे बैनर, ताशे और भगवान गणेश जी का डोला था। कई रथों से प्रसाद वितरण किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। छत्रारोहण मुकुल अग्रवाल, जितेंद्र मणि शर्मा, कोमल वर्मा, आलोक गुप्ता ने किया। शोभायात्रा वैली बाजार, लाला का बाजार, कागजी बाजार, अनाजमंडी, कबाड़ी बाजार, देहली गेट, ब्रह्मपुरी होकर श्रीराम मंदिर रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर समाप्त हुई। मुख्य तिलक का सौभाग्य अजय गोयल तो पूजन का सौभाग्य संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सुमित अरोड़ा को मिला। इस दौरान सर्वेश रस्तोगी, सुमित अग्रवाल, संत कुमार वर्मा, राजीव माहेश्वरी, आदित्य शारदा का आयोजन में अहम योगदान रहा।
--------------------