फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dalit girl murder makes sensation after her dead body found hanging in shamli

शामली: दलित युवती की हत्या से इलाके में सनसनी, छत से लटका मिला शव, पुलिस मौके पर

Thu, 11 Oct 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 11 Oct 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Dalit girl murder makes sensation after her dead body found hanging in shamli
युवती की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में आज सुबह एक दलित युवती की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में कोहराम मच गया।  युवती का शव कमरे में छत से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां युवती का शव कमरे में छत के कुंदे से लटका मिलने के बाद सनसनी मच गई। मालूम होते ही घटनास्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छान बीन की और युवती को शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गांव लॉक में रहने वाली दलित परिवार की लड़की की पहले हत्या की और उसके बाद शव को कुंदे से लटका दिया गया। युवती की उम्र 17 साल बताई गई है। युवती से दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युवती के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर युवती की हत्या का आरोप लगाया है। युवती के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस अभी मौके पर है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed