{"_id":"5bbee1f4867a5528167ebb56","slug":"dalit-girl-murder-makes-sensation-after-her-dead-body-found-hanging-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: दलित युवती की हत्या से इलाके में सनसनी, छत से लटका मिला शव, पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: दलित युवती की हत्या से इलाके में सनसनी, छत से लटका मिला शव, पुलिस मौके पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में आज सुबह एक दलित युवती की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में कोहराम मच गया। युवती का शव कमरे में छत से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां युवती का शव कमरे में छत के कुंदे से लटका मिलने के बाद सनसनी मच गई। मालूम होते ही घटनास्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छान बीन की और युवती को शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव लॉक में रहने वाली दलित परिवार की लड़की की पहले हत्या की और उसके बाद शव को कुंदे से लटका दिया गया। युवती की उम्र 17 साल बताई गई है। युवती से दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं युवती के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर युवती की हत्या का आरोप लगाया है। युवती के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस अभी मौके पर है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/