{"_id":"6127f3658ebc3e887a34c551","slug":"dairy-operator-s-son-murdered-hands-found-tied-behind-clothes-sardana-news-mrt553491881","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक के बेटे की गला रेतकर हत्या, कपडे़ से पीछे की तरफ हाथ बंधे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक के बेटे की गला रेतकर हत्या, कपडे़ से पीछे की तरफ हाथ बंधे मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी संचालक के बेटे की गला रेतकर हत्या, कपडे़ से पीछे की तरफ हाथ बंधे मिले
सरधना। नई बस्ती निवासी डेयरी संचालक के 22 वर्षीय पुत्र की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। कपडे़ से उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह खून से लथपथ उसका शव माइनर की पटरी पर पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक पड़ी हुई थी। जेब से मोबाइल गायब था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात केशव कुमार ने भी मौका मुआयना किया।
नगर के अटेरना-नंगला आर्डर रोड नई बस्ती निवासी शाहिद डेयरी संचालक है। उसका 22 वर्षीय बेटा साकिब बुधवार शाम घर से बाइक पर निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बृृहस्पतिवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने नंगला आर्डर-नवाबगढ़ी माइनर की पटरी पर एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। शव के पास ही बाइक पड़ी थी। साकिब के परिजन पर सूचना पाकर वहां पहुंचे। उन्होंने साकिब के रूप में उसकी पहचान की। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। साकिब के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया था। कपडे़ से पीछे की तरफ उसके हाथ बंधे हुए थे। साकिब का मोबाइल भी गायब मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें 7.57 बजे वह नवाबगढ़ी की तरफ से बाइक पर अकेला आता दिखा। नंगला आर्डर रोड नई बस्ती की तरफ से आठ बजकर दो मिनट पर वापस माइनर की तरफ जाता दिखा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य पहलुओं के आधार पर साकिब की हत्या के खुलासे में जुटी हैं। मृतक के बडे़ भाई आकिब ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।