फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cylinder caught fire while cooking food in Meerut many died incident

मेरठ में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, दादी-पोते की मौत

Tue, 02 Mar 2021 07:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Mar 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while cooking food in Meerut many died incident
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के नूर गार्डन 40 फुटा रोड पर एक परिवार सिलेंडर में आग लगने के कारण हुए धुएं से बेहोश हो गया। शोर सुनने के बाद आए आसपास के लोगों ने मकान का गेट और छत उखाड़कर परिवार को हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दादी और उसके पोते को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार लिसाड़ी गेट थाना इलाके के नूरगार्डन 40 फुटा निवासी नवाब पुत्र अमीर स्क्रैप का कार्य करता है। सोमवार को भाई से मिलने के लिए कैतवाड़ा मुजफ्फरनगर निवासी नवाब की बहन रिहाना अपने 6 वर्षीय पोते को साथ लेकर नूरगार्डन आई हुई थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान रिहाना के आने की जानकारी मिलने पर नवाब के साले की बेटी आयशा 18 वर्ष भी आ गई। घर में मौजूद नवाब की पत्नी शहनाज और बेटी रुकय्या मिलकर घर में आए मेहमानों के लिए खाना बना रहे थे। शाम करीब 4 बजे  सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने किसी तरह आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन आग से निकला जहरीला धुआं घर में घर में भरने के कारण घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। किसी तरह घर से निकली आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने गेट और छत को तोड़कर घर में घुसकर परिवार के लोगों को निकाला और हापुड रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान नवाब की बहन रिहाना और उसके 6 वर्षीय पोते की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed