फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber thugs blew 43 thousand from the accounts of two women

साइबर ठगों ने दो महिलाओं के खातों से 43 हजार उड़ाए

Tue, 08 Mar 2022 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs blew 43 thousand from the accounts of two women
मेरठ। आनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को साइबर ठगों ने दो महिलाओं के खातों से 43 हजार रुपये पीड़िताओं ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

गंगानगर की रहने वाली श्रद्धा सान्याल ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आई। फोन करने वाले ने उन्हें अपना परिचित बताया। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 43 हजार रुपये कट गए। पैसे कटने का मेसेज आते ही उन्होंने उसी नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन उसका नंबर नहीं लगा। न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा की रहने वाली कीर्ति शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल पर भी एक अज्ञात कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताकर उनके कागजातों की डिटेल मांगी। जैसे ही उन्होंने अपने कागजातों की डिटेल दी तो उनके बैंक खाते से दो-दो हजार रुपये कटते चले गए। कुल 17 हजार रुपये कट गए। साइबर सेल ने दोनों महिलाओं की शिकायत आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट, बच्चा छीनकर घर से निकाला
मेरठ। एक व्यक्ति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी के साथ मारपीट कर दी। बच्चा छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने देहली गेट थाने में पति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली की रहने वाली शना कौशर ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर गूलर वाली गली निवासी अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। आरोप है कि रविवार रात पति ने उसके साथ मारपीट की और बच्चा छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सोमवार को देहली गेट थाने में शिकायत देकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed