फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cut of power

अघोषित विद्युत कटौती से किसान परेशान

Sun, 04 Aug 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
cut of power
खरखौदा। एक सप्ताह से गांव लालपुर एवं खासपुर के जंगल की लाइन पूरी तरह बंद है। क्षेत्र में अभी तक केवल दो बरसात होने से गन्ने एवं धान की सिंचाई की आवश्यकता बनी हुई है। विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत निगम समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत गांवों में मीटर की भी व्यवस्था के साथ 16 घंटे आपूर्ति देेने का बड़ा बदलाव किया है। विद्युत निगम चोरी रोकने के लिए पीवीसी लाइन बिछा रहा है। पहले गांव तथा जंगल के लिए एक जैसी विद्युत आपूर्ति की जाती थी, लेकिन सरकार ने गांवों की आपूर्ति बढ़ाने के साथ जंगल को अलग कर दिया है। जंगल को आठ घंटे आपूर्ति का प्रावधान किया है। इस लाइन में एक बार फाल्ट हो जाए तो कई-कई दिन तक दुरुस्त नहीं किया जाता है। खरखौदा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले गांव लालपुर, खासपुर व बवनपुरा के जंगल की एक फीडर से आपूर्ति की जाती है। किन्हीं कारणों से उक्त फीडर से एक दिन में केवल एक घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। खरखौदा क्षेत्र में अभी तक केवल दो ही बरसात हुई हैं। जिस कारण गन्ना व धान की फसल को सिंचाई की अवश्यकता पड़ रही है। एक सप्ताह सेे निर्धारित आपूर्ति नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को इन सभी गांवों के किसानों ने खरखौदा बिजलीघर जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त अन्य बिजलीघरों से भी जंगल के लिए निर्धारित आठ घंटे आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से इस फिडर की मशीन खराब चल रही है। इसे शनिवार को ठीक कराया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। वहीं, जंगल की लाइन में फाल्ट हो जाने पर जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाता है। -प्रवेश कुमार, जेई विद्युत उपकेंद्र खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed