फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd of tourists gathered in Hastinapur on New Year

Meerut News: नववर्ष पर हस्तिनापुर में उमड़ी सैलानियों की भीड़

Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists gathered in Hastinapur on New Year
नववर्ष पर हस्तिनापुर में उमड़ी सैलानियों की भीड़
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नव वर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी में रविवार को सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सैलानियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई मंदिर संस्थाओं ने मंदिर के गेट तक बंद कर दिए। वहीं रास्ते भी वाहनों से खचाखच भरे रहे।
ऐतिहासिक पांडव नगरी में नववर्ष के अवसर पर हजारों सैलानी पहुंचे, जिन्होंने प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ, पांडव टीला उल्टा खेड़ा, कर्ण मंदिर, जंबूद्वीप, कैलाश पर्वत रचना, प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, श्वेतांबर मंदिर आदि में पूजा अर्चना करने के साथ अन्य स्थानों का भ्रमण किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस और मंदिर के संस्थापकों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही ऐतिहासिक नगरी में पर्यटक सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते इनकी संख्या लाखों में पहुंच गई। यहां घूमने पहुंचे लोगों ने जंबूद्वीप स्थल पर बने ऐरावत हाथी की सवारी की। वही रेलगाड़ी, झूला आदि का आनंद लिया और सुमेरु पर्वत पर नौकायान का भी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। वहीं, छोटे बच्चे जंबूद्वीप के बाहर ऊंट की सवारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की स्थिति से जूझते रहे राहगीर
नए वर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी में पहुंचे पर्यटक सैलानियों के वाहनों से ऐतिहासिक नगरी की सड़कें खचाखच भर गई। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए, जिन्हें व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी और कई रूट भी डायवर्ट करने पड़े।

भीड़ होने पर बंद करने पड़े जंबूद्वीप के द्वार
जंबूद्वीप परिसर में पर्यटक सैलानियों की संख्या लाखों में होने के कारण जंबूद्वीप की प्रबंधन कमेटी ने दोपहर दो बजे जंबूद्वीप के द्वार बंद कर दिए। वहीं दूरदराज से आए पर्यटक सैलानी घंटों द्वार के पास खड़े रहे। परंतु शाम तक मुख्य द्वार नहीं खोले गए। कैलाश पर्वत रचना पर भी अत्यधिक भीड़ होने के कारण मुख्य द्वार तीन बजे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed