फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cross country race today, more than 200 registered

Meerut News: क्रॉस कंट्री दौड़ आज, 200 से ज्यादा ने पंजीकरण कराया

Sun, 25 Jan 2026 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Cross country race today, more than 200 registered
- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से कराई जाएगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस बालक और बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को 200 से अधिक युवाओं ने दौड़ के लिए पंजीकरण कराया। दौड़ का आयोजन बालक और बालिका दोनों वर्ग में किया जाएगा। अंत में दोनों वर्ग में टॉप पांच विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
ओपन पुरुष वर्ग में पांच किमी मीटर दौड़ और ओपन महिला वर्ग में तीन किमी दौड़ कराई जाएगी। इसके लिए शनिवार को दिनभर बालक और बालिका कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकरण कराने पहुंचे। इस दौड़ में पुरुष वर्ग की दौड़ का रूट स्टेडियम चौराहे से शुरू होकर मुख्य विकास अधिकारी आवास, कमिश्नरी चौराहा, वन विभाग कार्यालय, स्टेडियम के मेन गेट से कमिश्नरी चौराहा, गंगा कैनाल कालोनी, खाटूश्याम मंदिर, एसएसपी आवास, वन विभाग होते हुए स्टेडियम तक रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग की दौड़ का रूट पंडित बुलाकी दास चौराहे से शुरू होकर, मवाना रोड कमिश्नरी चौराहा, वन विभाग, स्टेडियम मेन गेट से फिर कमिश्नरी चौराहा, गंगा कैनाल कालोनी मार्ग, एसएसपी आवास, कमिश्नर कार्यालय से होते हुए स्टेडियम तक रहेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में यह प्रतियोगिता कराई जाएगी। विभाग की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सुबह 7:30 बजे दौड़ प्रारंभ होगी। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed