फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crops on the verge of drying up due to lack of adequate electricity

Meerut News: पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से फसलें सूखने की कगार पर

Sun, 07 Jun 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Crops on the verge of drying up due to lack of adequate electricity
- क्षेत्र के किसानों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती ने किसानों का जीना मुहाल कर दिया है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर हैं। इससे क्षेत्र के किसानों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।
क्षेत्र के गांव नंगला काटर, नैडू, गगसोना, दादूपुर, अमरोली उर्फ बड़ा गांव, नंगला हरेरू के किसानों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

बेतहाशा कटौती के चलते खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो किसान की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। किसान रामफूल, ब्रजवीर, गौरव और अमित कुमार आदि के अनुसार बिजली की आंख-मिचौली से न सिर्फ खेती प्रभावित हो रही है, बल्कि इस भीषण गर्मी में आम जनजीवन और मवेशी भी बेहाल हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मनोज, राहुल, आदेश चौधरी, सतबीर, रामबीर, लोकेश कुमार, बिरेंद्र आदि का कहना है कि बिजली कटौती को लेकर कई बार विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायतें की गई लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। नाराज किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि गर्मी के चलते विद्युत लाइनों में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही थी। फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed