फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks posing as passengers looted eight thousand rupees

Meerut News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने आठ हजार रुपये लूटे

Mon, 29 May 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Crooks posing as passengers looted eight thousand rupees
खरखौदा/मेरठ। सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक से आठ हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर उसे अल्लीपुर के जंगल में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मामले को चोरी की धाराओं में दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी सुहेल हापुड़ अड्डे से लोहिया नगर तक ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार शाम हापुड़ अड्डे से दो युवकों ने अल्लीपुर मोड़ तक ई-रिक्शा किराए पर ली। अल्लीपुर मोड़ पर पहुंचने पर दोनों सवारियों को अल्लीपुर गांव के अंदर जाने के लिए कहा। इसी बीच बदमाशों ने उससे लूट का प्रयास किया। सुहेल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। कुछ समय बाद अल्लीपुर निवासी कुछ युवक चारा लेने के लिए आए तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। कुछ दूरी पर ही ई-रिक्शा भी खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुहेल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खरखौदा थाना प्रभारी राजीव सहरावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed