फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks can not escape, planning for Encounter Specialist Team

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट टीम के लिए प्लान तैयार, अब नहीं बच सकेंगे बदमाश

Fri, 04 Aug 2017 02:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गजेंद्र चौधरी, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ गजेंद्र चौधरी, मेरठ Updated Fri, 04 Aug 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Crooks can not escape, planning for Encounter Specialist Team
बदमाश नहीं बच सकेंगे

शामली एनकाउंटर के बाद पेशेवर बदमाशों से निपटने के लिए जोन के हर जिले में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट टीम बनाने की तैयारी है। आला पुलिस अफसरों के अनुसार बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग की गई है। वेस्ट यूपी को अपराध मुक्त करने का अहम प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद इस टास्क पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मेरठ जोन में 118 पेशेवर बदमाशों के गैंग सक्रिय हैं। आईजी रेंज रामकुमार वर्मा ने बताया कि शामली में दो बदमाशों को ढेर करने के बाद पुलिस का मनोबल बढ़ा है। इसे बरकरार रखने के लिए थानों में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संकेत साफ हैं कि यदि अब कोई बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली चलाएगा तो उसका जवाब गोली से ही दिया जाएगा। पुलिस पीछे नहीं हटेगी। मेरठ रेंज के छह जिलों में 418 जबकि जोन में 518 ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनी है, जो एनकाउंटर में एक्सपर्ट हैं।

विज्ञापन

मुठभेड़ में जाएगी एक्सपर्ट टीम

Crooks can not escape, planning for Encounter Specialist Team
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार

क्राइम ब्रांच, स्वाट की तर्ज पर हर जिले में एक्सपर्ट टीम बनेगी। इसके लिए इन पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक असलहा चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह टीम कुख्यात की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचेगी। टीम का नोडल अधिकारी एसपी क्राइम को बनाया जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग आला अधिकारी करेंगे। 

खाकी ने खींचा खाका
जोन के नौ जिलों के 169 थानों में इन एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की तैनाती का प्रपोजल शासन को भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों से निपटने के लिए खाकी ने नए सिरे से खाका खींचा है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री तीन बार आला अफसरों के साथ क्राइम मीटिंग कर चुके हैं। जिसमें कहा गया कि क्राइम फ्रंट पर काम करने अधिकारियों से जानकारी लेकर बदमाशों पर शिकंजा कसा जाए।

बन गया फुलप्रूफ प्लान 
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि अपराधियों से निपटने के लिए कानूनी तरीके से जोन की पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। बदमाशों को उनके गढ़ में घुसकर सबक सिखाएंगे। गोली चलाने में एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की थाने में तैनाती की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed